Nainital-Haldwani News

सेमिस्टर परीक्षाओं के लिए आवेदन शुरू, 15 नंवबर से 28 नवंबर तक करें आवेदन

Ad

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय में चुनाव के बाद अब परीक्षाओं की तैयारियां शुरू हो गई है।  इस विषय में कुविवि के समस्त कॉलेजों में सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए आवेदन बुधवार से  शुरू हो गए है। छात्र-छात्राएं 15 नंवबर से 28 नवंबर तक आवेदन कर सकते है। इस विषय में उन्हें पुरी जानकारी www.kunainital.ac.in से मिल जाएगी। इसी वेबसाइट में जाकार छात्र आवेदन कर सकते है। इसके अलावा 28 नंवबर से प्रवेश पत्र मिलना शुरू हो जाएंगे। उसे भी विश्व विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

छात्र को आवेदन करते हुए अपने विषय चुनने होंगे। उसके बाद उसे अपनी फोटो और साइन अपलोड़ करने होगें। ध्यान रहे की साइट 100 केबी से बड़े ना हो। वहीं छात्र को अपने मोबाइल नंबर और इमेल आईडी देनी होगी। आवेदन पूरा होने के बाद ईमेल आई में एप्लीकेशन नंबर आ जाएगा जो प्रवेश पत्र निकालने के लिए काम आएगा।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top