National News

हरक सिंह रावत पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

Ad

नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में कुछ ऐसे नेता है जिनका नाम खबर में आने का मतलब है विवाद। भाजपा नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत का विवाद से सबंध काफी पुराना है। मंत्री हरक सिंह रावत पर असम की महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने रावत के खिलाफ सफदरगंज एंक्लेव थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने कहा है कि रावत ने शुक्रवार को उसको  स्थित घर बुलाया और उसके साथ इस काली करतूत को अंजाम दिया। महिला का बयान पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक 32 पीडित महिला असम की रहने वाली है और दक्षिण दिल्ली में रहती है। महिला ने वर्ष 2003 में भी हरक सिंह के खिलाफ यौन शोषण का आरोप गया था। महिला ने दावा किया था कि रावत उसके बच्चे के पिता है। उसके बाद मामले को सीबीआई को सौंप दिया था। सीबीआई द्वारा दुष्कर्म का मामला दर्ज करने बाद रावत को अपना मंत्री पद छोड़ना पड़ा था। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि हरक सिंह रावत ने काम दिलाने की बात कहकर उसके साथ दुष्कर्म किया। लेकिन इस मामले में कोर्ट ने रावत को आरोपमुक्त कर दिया था।

ADVERTISEMENTS Ad

 

पुलिस की मानें तो रावत सुबह तक ग्रीन पार्क स्थित अपने घर पर ही थे लेकिन जब से दुष्कर्म की खबर मीडिया में आई है तब से वो गायब चल रहे है। एक  तरफ भाजपा उत्तराखण्ड विधानसभा चुनावों की तैयारी कर ही है और दूसरी ओर रावत के ऊपर आरोप लगना पार्टी की छवि को खराब कर सकता है। वैसे भी भाजपा पर उत्तराखण्ड की सरकार गिराने की साजिश कर गंदी राजनीति करने का आरोप लग है। हरक का इस तरह के मामलों में लिप्ट रहने एक बार फिर भाजपा को विरोधियों के सामने नीचा दिखा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top