Nainital-Haldwani News

हल्दूचौड़ में युवती का शव मिलने से हड़कंप

Ad

हल्द्वानी: महिलाओं के खिलाफ हो रही नकारात्मक घटनाएं कम होने का नाम ही नही ले रही है। औरम स्कूल मामले की पुलिस जांच में ही जुटी थी की एक अन्य मामले ने जनता को सकते में डाल दिया। लालकुआं के पास स्थित मोटाहल्दू में युवती का शव मिलने ही गांव में हलकंप मच गया है। युवती का शव हल्दूचौड़ चौकी क्षेत्र के बेरीपड़ाव स्थित एवरग्रीन स्कूल के पास मिला। स्थानीय लोगों के के सूचना देने के पास पुलिस मौके घटना स्थल पर पहुंची। युवती के गले में फंदा बंधा हुआ पाया गया। पुलिस ने मौके पर मिले सबूतों के अाधार पर बलात्कार के बाद हत्या की आंशका जताई है। युवती की उम्र 25 साल के आसपास बताई जा रही है।  मौके पर पहुंचे  लालकुआं कोतवाल सीओ डीसी ढोडियाल ने बताया कि अभी खुले रूप से कुछ कहा नहीं जा सकता , सारी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आ पाएगी। उन्होंने कहा हम स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच  करेंगे। हो सकता है कि घटना स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हो। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top