Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी- इंतजार खत्म,कल होगा लोकापर्ण

Ad

हल्द्वानी– ग्रेटर हल्द्वानी में अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम  को लेकर लोग काफी उत्साहित है। 18 दिसंबर को मुख्यमंत्री हरीश रावत रविवार को ग्रेटर हल्द्वानी में नवनिर्मित इन्दिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय स्पोर्टस कॉम्पलेक्स क्रिकेट स्टेडियम का लोकापर्ण करेंगे। स्टेडियम के साथ  मुख्यमंत्री गौलापार में बनने वाले ज़ू का भी शिलान्यास भी करेंगे। इस बार में जानकारी देते हुए डीएम  दीपक रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री 18 दिसम्बर को 01:30 बजे देहरादून से प्रस्थान कर 02 बजे स्पोर्टस स्टेडियम हैलीपैड गौलापार पहुंचेगे।

ADVERTISEMENTS Ad

 

बता दे कि ये देश का पहला स्टेडियम होगा जहां बगल से नदी और पहाड की मौजूदगी दिखाई देगी। लोकापर्ण के आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी जोरदार तैयारी कर रहे है। स्टेडियम में कुर्सी लग चुकी है। शहर की जनता इन बात काफी खुश है कि अब प्रदेश के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का लिए इधर-उधर नही भटकना होगा। 16 दिसंबर को प्रदेश की राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का लोकार्पण किया।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top