Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी- क्रिकेट स्टेडियम बनकर तैयार,18 को होगा लोकार्पण

Ad

हल्द्वानी-  अंतरराष्ट्रीय स्टेडिम को  शहर की जनता का इंतजार खत्म होने की कगार में है। स्टेडियम को विषय में वित्तमंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा  है कि आने वाली 18 दिसंबर को इंदिरा गांधी अन्तरराष्ट्रीय स्टेडियम का लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अस अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा। आपको बता दे कि इसी दिन गौलापार में बनने वाले आधुनिकतम एवं भव्य इन्टरनेशनल जू (विश्व स्तरीय चिडियाघर) का भी शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया जाएगा। डॉ. हृदयेश ने बताया कि यह दोनों मेगा प्रोजेक्ट राज्य एवं कुमाऊं वासियों के लिए राज्य सरकार की ओर से 2017 नववर्ष का शानदार तोहफा होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने बताया कि लोकार्पण कार्यक्रम मे राज्य के मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रभारी मंत्री एवं ग्राम विकास मंत्री प्रीतम सिह, राजस्व मंत्री यशपाल आर्य, खेल मंत्री दिनेश अग्र्रवाल, तथाा श्रममंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल के अलावा अन्य विशिष्ट जन खेल प्रेमी पार्टी पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग भाग लेंगे।उन्होंने बताया कि 100 करोड़ की लागत से बनने वाले जू में सिंगापुर की तर्ज पर मोनो रेल, एक्वेरियम, चिल्ड्रन पार्क सफारी लैड स्केप पुल आदि आकर्षण का केन्द्र होंगे। उन्होंने बताया कि दुनिया के सभी देशों के वन्यजीव आकर्षण का केन्द्र होंगे।

आपको बता दे कि हल्द्वानी में खेल ढांचे को सुधारने की दिशा में स्टेडियम का निर्माण हुआ। सबसे पहले 2003-2004 में पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने स्टेडियम बनाने की पहल को जन्म दिया था लेकिन उसके बाद स्टेडियम पहले भूमि और फिर राजनीतिक पेंच में फंसकर रहा गया और इसको बनाने में एक दशक से ज्यादा का वक्त लग गया। स्टेडियम बनने से कुमाऊं के युवाओं को एक नया प्लेटफॉर्म मिलेगा और उन्हें किसी और स्टेट में जाकर खेलने की जरूरत भी नही होगी।

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top