Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: झूठे प्यार का शिकार हुई एक और युवती

Ad

हल्द्वानी: झूठे प्यार का शिकार एक और युवती को होना पड़ा। युवक ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए युवती को शादी का झांसा दिया। वह किशोरी से एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। हैरानी भरी बात ये है कि युवती अभी नाबालिग है। उसने पुलिस को अपनी उम्र 17 साल बताई है। उसके पड़ोस में रहने वाला शैलेंद्र सिंह चौधरी शादी का झांसा देकर एक साल से उसके साथ संबंध बना रहा था। इसी दौरान वह गर्भवती भी हो गई। युवक को जब उसके गर्भवति होने की बात पता चली तो वो युवती को इग्नोर करने लगा।पिछले दो सप्ताह से वह गायब है। उसका मोबाइल फोन भी बंद है। किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपी युवक रामपुर रोड स्थित एक बड़े होटल में काम करता था। तीन माह पहले वह काम छोड़कर चला गया।

ADVERTISEMENTS Ad

किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर आरोपी शैलेंद्र निवासी चकरी (आगरा) के खिलाफ में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल केआर पांडे ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top