Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी- झूठे प्यार का शिकार हुई एक और युवती

Ad

हल्द्वानी– शहर की एक और युवती झूठे प्यार का शिकार हुई है। प्यार के नाम पर उसे हवस का शिकार बनाया गया। इंदिरानगर में रहने वाले एक युवक शादी और युवती का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने एक जनवरी को लड़की को शादी का झांसा देकर उसे भगा लिया। वो युवती को भगाकर किच्छा अपने रिश्तेदारों के वहां ले लाया । वहां उसने युवती को तीन दिन तक बंधी बनाकर रखा और उसे साथ दुष्कर्म किया।   जब लड़की के परिवारवालों को युवती की लोकेशन मिली तो वो उसे लेने किच्चा पहुंचे।  वहां उसका हाल देखकर उनकी आंखे फटी-फटी रह गई। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि हल्द्वानी निवासी युवक व युवती के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। एक जनवरी की सुबह युवती लापता हो गई। पिता की तहरीर पर थाने में युवती की गुमशुदगी दर्ज की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

आपकों बता दे कि पता चलने के बाद तीन जनवरी को परिवार वाले वहां पहुंचे तो युवती बरामद हो गई, जबकि युवक फरार था। परिवार वाले उसे ले आए हैं। युवती ने परिजनों को बंधक बनाकर दुष्कर्म की जानकारी दी है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

 

 

खबर सौजन्य- दैनिक जागरण

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top