Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: नशे की लत ने छात्रों को बनाया मुजरिम,महिला से हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा

Ad

हल्द्वानी:शहर में मंगलवार को हुई लूटा का हल्द्नानी पुलिस ने खिलासा कर दिया है। पुलिस ने पांच दिसंबर को महिला से 8 हजार की लूट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सागर अधिकारी पुत्र नरेंद्र सिंह अधिकारी निवासी मल्ला गोरखपुर तिकोनिया हल्द्वानी (20 वर्ष) और अभिषेक चंद्र पुत्र सुरेश चंद्र निवासी गुसाईं नगर नवाबी रोड हल्द्वानी (21) ने अमरावती कॉलोनी कमला जोशी पत्नी मोहन जोशी को अपनी लूट का शिकार बनाया था।

ADVERTISEMENTS Ad

 

बता दे कि मंगरवार को कमला जोशी एटीएम से पैसे निकालकर घर को वापस जा रही थी इसी बीच सेक्रेट हार्ट स्कूल के सामने नीले रंग की स्कूटी पर सवार दो अज्ञात बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े कमला जोशी  को टक्कर मारकर उनके पर्स में ₹8000 रुपए लूट लिए। पीडित परिवार द्वारा 6 दिसंबर को मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने इस लूट में शामिल आरोपियो को पकड़ने के लिए शहर में चैकिंग शुरू की। पुलिस ने पास के सीसीटीवी भी खंगाले।  गुरूवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

 

मामला का खुलासा करते हुए एसएसपी जन्मेंजय खंडूरी ने बताया कि दोनो ही युवक नशे के आदि है और इसीलिए लूट को अंजाम तक पहुंचाया। दोनों ही आरोपी छात्र है लेकिन नशे की लत ने इन्हें शिक्षा के मार्ग से दूर कर जुर्म के मार्ग पर चलने पर मजबूर किया। दिन दहाड़े हुई सनसनी घटना के आवरण हेतु एसएसपी जन्मेजय खंडूरी  ने के आर पांडे प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व  में नंदन सिंह रावत प्रभारी चौकी भोटियापड़ाव,दिनेश चंद्र जोशी,कॉस्टेबल शंकर सिंह बिष्ट, कॉस्टेबल भूपेंद्र चेष्ठा, के रूप में टीम का गठन किया गया था।

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top