Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: नोट चलाने के लिए फुल हो रहा है गाड़ी का टैंक

Ad

हल्द्वानी: 500-1000 रुपए के नोटों को उपयोग करने के लिए लोग पेट्रोल पंप का भी सहारा ले रहे है। शहर के हर पेट्रोल पंप में लंबी लाइने लगी हुई है। इससे शहर के पेट्रोल पंपों में तेल की खपत 100 से 200 फीसदी तक बढ़ गई। लोग अपने नोट चलाने के लिए ड्रम में तेल इक्कठ्ठा कर रहे है।  इसके साथ ही दोपहिया वाहन वालों के 500-1000 तक का पूरा तेल भरवाना पड़ रहा है इसके लिए वो अपने दोस्तों के वाहन का इस्तेमाल कर रहे है। इस कारण पेट्रोल डाल रहे कर्मचारी की ग्राहक से बहस भी हो रही है। पेट्रोल पंप स्वामियों के अनुसार लोग छोटे नोट ला ही नही है जिससे हम किसी को नही दे पा रहे है। 100 रुपए के तेल के लिए भी लोग 1000 का नोट ला रहे है तो अब पूरा नोट इस्तेमाल करने के अलावा हमारे पास कोई दूसरा विकल्प नही है। उनके अनुसार अगर ग्राहक खुले पैसे नही लाएंगे तो हम कैसे खुले पैसे दे।

ADVERTISEMENTS Ad

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top