Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में ये क्या हुआ,मोबाइल फोन पर बात करते समय सांप ने डसा,हुई मौत

Ad

हल्द्वानी में ये क्या हुआ,मोबाइल फोन पर बात करते समय सांप ने डसा,हुई मौत

हल्द्वानीः शहर में एक ऐसी घटना हुई जिसने सभी के होश उड़ा दिए। जहां बेरीपड़ाव में एक पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार की रात मोबाइल से बात करते समय पेट्रोल पंप मालिक के पैर में सांप ने डस लिया। और बेस अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि गैस गोदाम रोड लालडांठ में ईष्टदेव कालोनी निवासी सुनील कुमार शर्मा (51) पुत्र ब्रह्मदेव शर्मा का बेरीपड़ाव में पेट्रोल पंप है। मंगलवार की रात करीब नौ बजे वह पंप के बाहर मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। बात करते समय उसे बिल्कुल भी अंदाजा नही था की उसके साथ एक अनहोनी होने वाली है। सुनीन मोबाइल में बात कर रहा था तबी अचानक सांप ने उसके पैर में डस लिया। सांप को देखते ही सुनील ने इसकी सूचना अपने कर्मचारियों को दी। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। इसके बाद परिवारवाले उसे लेकर बिलासपुर गए लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका। बाद में उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगल पड़ाव चौकी के उपनिरीक्षक उमेश रजवार ने सुनील के बेटे कमलेश कुमार शर्मा से घटना की जानकारी ली। वहीं सुनील की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top