Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी- पोस्टऑफिस में है खाता तो मिलेगा एटीएम

Ad

हल्द्वानी- अब बैंक के एटीएम से ही नही अगर आपका खाता डाकघर में है तो आपकों एटीएम लेना होगा। एटीएम पुराने व  नए खाताघारकों को एटीएम लेना आवश्यक है।  नोटबंदी के बाद पूरे देश में बैंक व डाकघरों में पासे निकालने के लिए भीड़ लगी हुई है और इस दिक्कत को कम करने के लिए ये फैसला लिया गया है।  डाक काऊंटर पर पैसे निकलवानों की भीड़ आए दिन उमड़ रही है। इनमें से ज्यादा लोगों के पास एटीएम नही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि डाकघर इन दिनों प्रत्येक दिन 30-40 एटीएम अपने खाताधारियों को जारी कर रहा है। नोटबंदी के बाद से डाक कर्मियों को इन दिनों खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

डाकघर के पास मौजूदा समय में ही बचत खाताधारियों की संख्या पांच लाख के पार है और पिछले चार दिनों में ही डाकघर 800 एटीएम जारी कर चुका है। ये गिनती बेहद कम है और बढ़ाने के लिए डागघर प्रशसान  प्रयास कर रहा है। इतनी बड़ी संक्य़ा को एटीएम प्रदान करना डागघरों के लिए खासा चुनौती भरा भी है। क्योंकि लोग अधिकतर बैंकों के एटीएम ही प्रयोग में ला रहे हैं।इस समस्या से बचने के लिए मुख्य डाकघर ने कार्यालय परिसर में एक विशेष जागरुकता अभियान भी छेड़ा हुआ है। लोगों को एटीएम लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। ताकि लोग पैसा निकलवाने को काऊंटर पर नहीं बल्कि सीधे डाकघर के एटीएम का प्रयोग कर सकें।

लेकिन ये योजना तभी सफल हो सकेगी जब लोगों के लिए एटीएम में पर्याप्त धन होगा । नही तो जो हाल बैंकों के एटीएमों का हो रहा वो ही डाकघरों के एटीएम का भी हो सकता है इससे लोगों की परेशानी में हिजाफा होने का डर ज्यादा है।

 

 जेपी सेमवाल, सीनियर पोस्टमास्टर-डाकघर हर दिन अपने एटीएम में पैसे डाल रहा है। खाताधारियों को चाहिए कि वह कतार में खड़े रहने की बजाय सीधे डाक एटीएम से अपना पैसा निकालें। इसके लिए इन दिनों लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top