Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: सर पानी नहीं आ रहा हैं, हम कोई समाज सेवा करने नहीं बैठे हैं: जल संस्थान JE

Ad

हल्द्वानी: अगर किसी के घर में पानी नहीं आए तो वह जल संस्थान में जानकारी करता है। जल संस्थान हमेशा से लोगों की परेशानी का समाधान करने की बात करता है। लेकिन यह केवल कहने की बात हो गई है। अब तो जल संस्थान के अधिकारी लोगों द्वारा परेशानी बताए जाने पर उल्टा जवाब देने लगे है।मामला छड़ायल नयावाद का है। जहां ट्यूबवेल नंबर 205 खराब होने के कारण 5 दिन से पानी नहीं आ रहा है। स्थानीय लोगों ने जब इसकी सूचना जल संस्थान को दी तो,परेशानी दूर करने के बजाए अधिकारी ने विवादित बयान दे दिया ।

ADVERTISEMENTS Ad

दिवाली होने के कारण जल संस्थान के ईई संतोष उपाध्याय छुट्टी पर हैं। लोगों ने जब पानी ना आने की सूचना जेई नितिन कुमार को दी तो उन्होंने विवादित बयान दे दिया। उन्होंने परेशान लोगों को कहा कि दिवाली होने के कारण स्टॉफ छुट्टी पर है। उनके हने के बाद ही पानी मिल पाएगा। उसके अलावा उन्होंने कहा कि हम कोई समाज सेवा नहीं कर रहे है।

जल संस्थान के जेई के इस बयान के बाद विभाग की किरकिरी होना तय है। जो जल संस्थान लोगों की मदद के लिए हर वक्त मदद की बात करता है उसकी तरफ से इस तरह का बयान आना निंदनीय है। लोगों ने भी इसके प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top