Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी- साइबर ठग के जाल में फंसा ठेकेदार, उड़ा दिए 22,500 रुपए

Ad

हल्द्वानी– एक तरफ नोटबंदी से लोग परेशान है ऊपर से इस बात का फायदा साइबर ठग उठा रहे है। ताजा मामले के अनुसार इस बार ठगों का शिकार एक ठेकेदार बना है।अकाउंट में टैक्निकल दिक्कत का झांसा देखकर एक ठेकेदार के खाते से 22,500 रुपए उड़ा दिए। ठेगेदार को जब ठगी का अहसास हुआ तो वो पुलिस के पास शिकायत करने पहुंचा। ठेगेदार मोहम्मद बाबू के फोन पर सोमवार को एक कॉल आई। उसमें ठग ने बताया कि वो पीएनबी बैंक से बात कर रहा है। फोन मोहम्मद बाबू के बेटे मोहम्मद हलीम ने उठाया था। ठग ने मोहम्मद हलीम को कहा कि जो संदेश उसके मोबाइल पर  वन टाइम पासवर्ड आया है  वो उसे दे दे। ठग ने कहा कि इस कोड़ से खाते की परेशानी को ठीक हो जाएगाी। ठेगेदार के बेटा ठग के झांसे में आ गया और उसने वन टाइम पासवर्ड उससे दे दिया। कुछ देर बाद जब पैसे निकाले जाना का संदेश फोन पर आया। इस बात पता जब ठेगेदार मोहम्मद बाबू को पता चला तो वो तुरंत बैंक पहुंचा जहां बैंक कर्मियों ने उसे 22,500 रुपए निकाले जाने की बात बताई। ठेगेदार मोहम्मद बाबू ने इसकी शिकायत वनबूलपुरा पुलिस से की है और पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top