Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी-सिरफिरे से परेशान परिवार,घर में घुसकर जान से मारने की दी धमकी ,मुकदमा दर्ज

Ad

हल्द्वानी:  शहर के एक परिवार को एक सिरफिरे के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। आलाम ये रहा कि आरोपी युवक घर में घुसकर धमकी दे गया। खबर के अनुसार दमुवाढूंगी में रहने वाली एक डॉक्टर काफी वक्त से हरीश दानू नाम का युवक काफी लंबे समय से परेशान कर रहा था।  वो डॉक्टर युवती को आते-जाते भी छेड़ने लगा था उससे काफी समझाने के बाद भी सिरफिरे की गतिविधियां कम नही हुई। रविवार रात आरोपी युवती के घर आ धमका और उसके चलने को कहने लगा। इसके साथ ही परिवार को उसने गालीगलौच और जान से मारने की भी धमकी दे डाली। जब कलोनी वालों के ये शोर सुनाई दिया और भीड़ लगने लगी तो आरोपी भाग गया। युवती के परिवार ने मुखानी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार युवक डॉक्टर को फेसबुक पर भी परेशान कर रहा था। उसकी मुलाकात डॉक्टर ने कुछ महीने पहले क्लीनिक में हुई थी जिसके बाद वो उसे परेशान करना लगा। पुलिस ने ये भी बताया कि 3 नवंबर को भी हरीश ने युवती के घर में घुसने की कोशिश की थी। तब पुलिस ने शांति भग करने के आरोप पर उसका चलान किया था।

ADVERTISEMENTS Ad

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top