Bollywood

हॉलीवुड सुपरस्टार के साथ नज़र आएंगी टनकपुर की दिशा पाटनी

Ad

टनकपुर। सपनों के कोई पंख नही होते है। जगह छोटी हो या बड़ी अगर सपनों में उत्साह हो तो इंसान कुछ भी हासिल कर सकता है। वैसे उत्तराखण्ड एक छोटा सा राज्य है लेकिन बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे है जिन्होंने देवभूमि पर जन्म लेकर दुनिया को सामने अपनी और अपने भूमि की अलग ही छवि तैयार की। इस लिस्ट में एक नया नाम है दिशा पाटनी। दिशा को आपने कुछ दिन पहले टाइगर श्राफ के साथ बेफिक्रा गाने में देखा होगा। नेपाल बॉर्डर से सटे चम्मावत जिले के टनकपुर शहर की रहने वाली दिशा पाटनी बहुत जल्द किसी हॉलीवुड सुपरस्टार के साथ काम करेंगी। दिशा जैकी चैन के साथ ‘कुंगफू योगा’ फिल्म में अपने अभिनय का जलवा बिखेरेंगी। इस फिल्म में एक प्रोफेसर की भूमिका निभायेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

दिशा के पिता जगदीश पाटनी  बरेली पुलिस में सीओ के पद पर तैनात है। टनकपुर में पूर्णागिरी मार्ग कखराड़ी निवासी जगदीश सिंह पाटनी मूलरूप से अल्मोड़ा के निवासी है। दिशा की बड़ी बेटी खुशबू सेना की कैप्टन हैं, जो आजकल रानीखेत में तैनात हैं। दिशा की कज़न बहन ई-टीवी न्यूज चैनल में बतौर एंकर है। उनका नाम जोत्शना पाटनी है। 2011 में बरेली से स्कूल की पढ़ाई  पूरने करने के बाद दिशा ने लखनऊ के अमेटी कालेज में बायोटैक में एडमिशन लिया। दिशा को बचपन से ही डांस में काफी रुचि थी। और इसी डांस ने उन्हें पंख दे दिए। दिशा ने मिस लखनऊ, मिस यूपी और मिस इंडिया के लिए नार्थ इंडिया का प्रतिनिधित्व भी किया। दिशा की पहली  बॉलीवुड फिल्म ‘एमएस धोनी’ 30 सितंबर को देशभर में रिलीज होने जा रही है। जिसमें दिशा फिल्म में धोनी का रोल मे कर रहे अभिनेता सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड बनी हैं। हॉलीवुड स्टार जैकी चैन के साथ ‘कुंगफू योगा’ फिल्म 28 भाषाओं में बन रही है, जो नए साल तक रिलीज हो जायेगी। दिशा इससे पहले पेंटालून, गार्नियर, एयरसेल, गोदरेज, मोबाइल आदि के एड कर चुकी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top