Sports News

वीडियो: प्रेस कॉफ्रेंस में फूटफूट कर रोया क्रिकेट का नंबर वन बल्लेबाज स्मिथ

Ad

नई दिल्ली: केपटाउन टेस्ट में बॉल टेंपरिंग ने पूरे क्रिकेट जगत में हड़कंप मचा दिया था। इस आरोप में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक साल का बैन लगा दिया। वहीं कैमरूनबैक्रॉफ्ट को 9 महीने के लिए बैन किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

स्टिव स्मिथ अपनी इस हरकत के लिए काफी शर्मिंदा है। ऑस्ट्रेलिया पहुंच कर उन्होंने ये बात कही और फूट-फूटकर रोने लगे। इस पूरे मामले में माफी मांगी है. उन्होंने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि बॉल टेंपरिंग के लिए मैं शर्मिंदा हूं और इसके लिए केवल मैं ही जिम्मेदार हूं। मेरी इस हरकत से क्रिकेट के साथ एक लीडर भी हारा है। इतना बोलने के बाद वो रोने लगे।उन्होंने कहा कि मैने अपने देश की टीम को लीड किया है और क्रिकेट मेरी जिंदगी है लेकिन मैने गलती की है और अब इसके बुरे परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के उपकप्तान डेविड वॉर्नर ने भी क्रिकेट फैंस से माफी मांगी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top