Sports News

IPL-14 शुरू होने से पहले उत्तराखंड के पूर्व कप्तान का धोनी को लेकर खुलासा…

Ad

हल्द्वानी: आईपीएल सीजन -14 कुछ ही दिन में शुरू होने वाला है। सभी टीमों ने तैयारी शुरू कर ली है। सोशल मीडिया पर लगातार कैंप की वीडियो सामने आ रही है। वहीं आईपीएल का हिस्सा रहे खिलाड़ी एक्सपर्ट एडवाइज़ भी दे रहे हैं। उत्तराखंड के पूर्व कप्तान रजत भाटिया घरेलू क्रिकेट में एक बड़ा नाम है। वह उत्तराखंड की पहले घरेलू टीम के कप्तान रहे थे। उनकी कप्तानी में उत्तराखंड ने पहली बार में रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट में जगह बनाई थी। इसके अलावा वह कई आईपीएल टीम का हिस्सा भी रहे। वह खिताब जीतने वाली केकेआर के भी सदस्य रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

एक इंटरव्यू में रजत भाटिया ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने साल 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट (आरपीएस) के साथ अपने कार्यकाल के बारे में बताया कि टीम फाइनल में धोनी की वजह से पहुंची थी। बता दें कि साल 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। इसके बाद पुणे-आधारित फ्रेंचाइजी ने धोनी को कप्तानी से हटाकर स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाया। साल 2017 में टीम ने फाइनल में जगह बनाई और मुंबई इंडियंस से केवल एक रन से मुकाबला हार गई। इस पर भाटिया ने कहा कि स्टीव स्मिथ नहीं बल्कि धोनी के वजह से टीम को कामयाबी मिली थी।

भाटिया ने कहा, ” धोनी की तुलना स्टीव स्मिथ से कभी नहीं हो सकती है। अगर हम सभी 10 फ्रेंचाइजी को देखें, तो मैं स्मिथ को शीर्ष 10 कप्तानों में भी जगह नहीं दूंगा। स्मिथ को कप्तानी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और उन्हें नहीं पता था कि निर्णायक स्थिति के बीच किस गेंदबाज को लाना है और डेथ ओवरों के लिए किस पर भरोसा करना है। जब राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें कप्तान बनाया था तो मैं हैरान था। “उन्होंने कहा, “मेरे लिए, आईपीएल में एक सफल कप्तान वह है जो एक भारतीय खिलाड़ी है और घरेलू क्रिकेटरों को अच्छी तरह से जानता है। स्मिथ को यह भी पता नहीं था कि राहुल त्रिपाठी किस स्थिति या किस स्थिति में बल्लेबाजी करते हैं। पुणे ने एमएस धोनी के कारण आईपीएल 2017 के फाइनल में जगह बनाई थी।

बता दें कि रजत भाटिया घरेलू क्रिकेट में एक बड़ा नाम है। भाटिया 100 से अधिक प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके हैं और बीते वर्षों में वे कई आईपीएल टीमों का भी हिस्सा रह चुके हैं। 95 आईपीएल मैचों में 71 विकेट ले चुके, रजत के पास आईपीएल का अच्छा अनुभव हैं। वह राजस्थान, दिल्ली, पुणे और केकेआर फ्रेंचाइजीज़ के लिए खेल चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top