National News

करंट लगने से 10 कांवड़ियों की हुई मौत, 16 हॉस्पिटल में भर्ती

Ad

नई दिल्ली: देश के विभिन्न हिस्सों में कांवड़ यात्रा चल रही है। उत्तराखंड के हरिद्वार में भी लाखों की संख्या में कांवड़ियों का समूह गंगा जल लेने पहुंचता है और शिव की भक्ती करता है। कांवड़ यात्रा के बीच कई हादसे भी हुए हैं। एक मामला कूच बिहार से सामने आ रहा है। यहां 10 कांवड़ियों की करंट लगने से मौत हो गई। इसके अलावा 16 अन्य लोग भी करेंट की चपेट में आ गए और झुलस गए। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

मामला मेखलीगंज थाना क्षेत्र के धारला ब्रिज के पास घटित हुआ है। बताया जा रहा है कि 27 कांवड़िये पिकअप वाहन में बैठककर जलपेश के शिव मंदिर में जल चढाने के लिए जा रहे थे। पिकअप वाहन में DJ बज रहा था और इसके लिए जनरेटर की व्यवस्था की गई थी। इसी बीच जनरेटर की तार में शार्ट सर्किट हो गया और पिकअप वेन में करंट फ़ैल गया। करेंट लगने के बाद चालक को झटका लगा तो वह नीचे उतर गया लेकिन वाहन पर चढ़े अन्य लोग नीचे गिरने लगे। इस हादसे में 10 लोगों की जान चले गई और 16 झुलस गए। घायलों की हालत खतरे से बाहर है। आगे पढ़ें…

मातभंगा के ASP अमित वर्मा ने बताया कि सभी लोग पश्चिम बंगाल के सीतलकूची थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। ASP ने बताया कि भागने वाले ड्राइवर की तलाश हो रही है। तभी इस घटना की असली वजह का पता चल पाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top