National News

पीएम मोदी का दावाः 23 मई से बाद दीदी के 40 विधायक भाजपा में…

Ad

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर ‘मिट्टी वाले रसगुल्ले’ को लेकर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कहा- ‘दीदी मुझे बंगाल की मिट्टी के रसगुल्लों का इंतजार है। जितने पत्थर हों मुझे भेज देना।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 23 मई के बाद दीदी के विधायक उनका साथ छोड़ देंगे। दीदी के 40 विधायक आज भी मेरे संपर्क में हैं।बंगाल के श्रीरामपुर में पीएम मोदी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के गुंडे लोगों को मतदान करने से रोक रहे हैं और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि टीएमसी, भाजपा नेताओं को प्रचार नहीं करने दे रही है।बता दें कि ममता बनर्जी ने आसनसोल में कहा था कि मोदी पहले बंगाल नहीं आए। अब चुनाव में उन्हें बंगाल से वोट चाहिए। हम मोदी को बंगाल का रसगुल्ला देंगे। हम मिट्टी से मिठाइयां बनाएंगे और उसमें कंकड़ डालेंगे जैसे लड्डू में काजू और किशमिश इस्तेमाल होता है। इससे दांत टूट जाएंगे।’दीदी ने कहा है कि वो मुझे बंगाल की मिट्टी से बना रसगुल्ला खिलाना चाहती है। बंगाल की मिट्टी का रसगुल्ला मतलब, रामकृष्ण परमहंस, विवेकानंद जी, चैतन्य महाप्रभु, नेताजी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महापुरुषों की चरण रज। ये जब मुझे मिलेगा तो मेरा जीवन धन्य हो जाएगा।पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं कहूंगा, ममता दीदी, लोकतंत्र ने ही आपको यह पद दिया है। आप लोकतंत्र को स्वीकार कीजिए। आपने पश्चिम बंगाल की जनता को धोखा दिया, लेकिन अब लोकतंत्र को धोखा मत दीजिए। दीदी, आप और आपके कार्यकर्ता और आपके गुंडों की टोली…चाहे जितना दम लगा ले, चाहे जितना हिंसा कर ले, लेकिन पश्चिम बंगाल की जनता ने ठान लिया है।पीएम मोदी ने कहा कि 23 मई को चुनाव के नतीजे आने वाले हैं तो फिर एक बार (भीड़ ‘मोदी सरकार’ बोलकर नारा पूरा करती है।) होना है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का एक मात्र अजेंडा है- मोदी को हटाना।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top