National News

1965 जंग में भारत को जीत दिलाने वाले वीर मार्शल अर्जन सिंह का हुआ निधन

Ad

नई दिल्ली: भारत को पाकिस्तान के खिलाफ साल 1965 की जंग में जीत दिलाने वाले वीर मार्शल अर्जन सिंह का निधन हो गया। उन्होंने अंतिम सांस रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में ली। वह 98 वर्ष के थे। हॉस्पिटल में उनका हाल जानने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण अर्जन सिंह का हाल जानने अस्पताल पहुंचे थे। साल 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बता दे कि अजर्न सिंह  का जन्म  15 अप्रैल 1919 को फैसलाबाद, पाकिस्तान में हुआ था। जब उनका चयन पायलेट ट्रेनिंग के लिए हुआ था उनकी उम्र केवल 19 साल थी। वह भारतीय वायुसेना के एक मात्र अधिकारी थे जिनकी पदोन्नति पांच सितारा रैंक तक हुई। वह 1964 से 1969 तक भारतीय वायुसेना के चीफ भी रहे थे। अर्जन सिंह को साल 2002 में एयरफोर्स का पहला और इकलौता मार्शल बनाया गया था। वह  एयरफोर्स के पहले फाइव स्टार रैंक अधिकारी बने थे। उन्हें साल 1965 में  पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top