World News

2024 में चीन के पास होगा अपना अंतरिक्ष स्टेशन

बीजिंन: विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में लगातार ऊंचाई छू रहा चीन 2024 तक अंतरिक्ष में एक बड़ी कामयाबी हासिल कर लेगा। 2024 तक चीन के पास अपना अंतरिक्ष केंद्र होगा और वो इसके बाद पहला देश बन जाएंगा जिसके पास खुद का पहला वर्तमान अंतरिक्ष स्टेशन हो।

चाइना एयरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी के चेयरमैन ली फेनपी ने ये जानकारी साधा दी। उनके अनुसार 2024 तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र संभवत: सेवा में नहीं रहेगा। उस समय सिर्फ चीन ही ऐसा देश होगा जिसका खुद का अंतरिक्ष केंद्र होगा। इसके साथ ही रूस के बाद यह सफलता हासिल करने वाला वह दूसरा देश बना जाएगा। ली ने मीडिया को बताया कि चीन की योजना 2018 तक अंतरिक्ष केंद्र के प्रयोगात्मक मॉडल का प्रक्षेपण करने की है।

चीन ने हाल ही में अपनी दूसरी अंतरिक्ष प्रयोगशाला का सफल प्रक्षेपण किया है। 2022 तक मानवयुक्त अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की अपनी महत्वाकांक्षी योजना के तहत उसने यह प्रक्षेपण किया था। अगले साल तक वह ऐसा अंतरिक्ष यान विकसित कर लेगा जो अंतरिक्ष केंद्र तक रसद की आपूर्ति में सक्षम होगा। गौरतलब है कि चीन ने 1992 में त्रिस्तरीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की रणनीति तैयार की थी। मानवयुक्त अंतरिक्ष केंद्र की स्थापना इसका अंतिम चरण है।

 

To Top