National News

ग्रामीण डाक सेवक के 2582 पदों पर भर्तियां, हाईस्कूल के अंकों के आधार पर होगा आपका चयन

Ad

ग्रामीण डाक सेवक के 2582 पदों पर भर्तियां, हाईस्कूल के अंकों के आधार पर तैयार होगी मेरिट, अप्लाई करें

नई दिल्ली: भारतीय डाक विभाग ने बेरोजगारों को मौका दिया है। विभाग की ओर से बंपर भर्तियां आई है। इसमें नॉर्थ ईस्ट, झारखंड पोस्टल सर्किल और पंजाब पोस्टल सर्किल शामिल हैं, जिनमे ग्रामीण डाक सेवकों की 2582 पदों के लिए भर्तियां होनी है। नॉर्थ ईस्ट सर्किल में 948 पद, झारखंड पोस्टल सर्किल में 1118 पद और पंजाब पोस्टल सर्किल में 516 पदों पर भर्तियां होनी हैं और विभाग की ओर से आवेदन मांगे गए हैं। बता दें कि आवदेन की प्रक्रियां 12 नवंबर से शुरू हो गई है और 11 दिसंबर 2020 इसकी अंतिम तिथि है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

अप्लाई करने वालों को ना तो लिखित परीक्षा और ना ही इंटरव्यू से गुजरना होगा। मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। 10वीं पास उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 10वीं में प्राप्ताकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। ग्रामीण डाक सेवक की इस भर्ती के जरिए ब्रांच पोस्टमास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर, डाक सेवक के पद भरे जाएंगे। अगर किसी शैक्षणिक योग्यता ज्यादा है तो वह अप्लाई कर सकते हैं लेकिन चयन हाईस्कूल में प्राप्त हुए अंकों के अनुसार ही होगा।

ऑनलाइन आवेदन के लिए यहां क्लिक करें

आवेदन कर्ता की न्यूनतम 18 और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित है। आयु का निर्धारण 12 नवंबर, 2020 के आधार पर किया जाएगा। अधिकतम आयुसीमा में अनुसूचित जाति को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन साल और दिव्यांगों को 10 साल की छूट दिया जाएगा। वेतन पद पर निर्भर करेगा। बीपीएम के लिए 12,000 से 14,500 रुपए। जीडीएस/एबीपीएम के लिए 10,000 से 12,000 रुपए रहेंगे। ऐसे आवेदक जो प्राथमिकता के तौर पर पांच पदों को चुना है। मेरिट के आधार पर उसका चयन एक से अधिक पदों के लिए हो जाता है, तो ऐसी स्थिति में भी उन्हें एक ही पद के लिए चयनित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top