Nainital-Haldwani News

बारिश नहीं थम रही है, नैनीताल जिले में 42 मार्ग बंद हुए,

हल्द्वानी से अल्मोड़ा जाना हुआ आसान, भवाली हाइवे सभी वाहनों के लिए खुल गया है
Ad

नैनीताल-नैनीताल जिले में पिछले 48 घंटे से लगातार मूसलाधार बरसात जारी है। बारिश के चलते फसलें भी चौपट हो गई हैं। पिछले 24 घंटे में नैनीताल जिले में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में नैनीताल स्नोव्यू इलाके में 103 मिलीमीटर बारिश हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी में 95 मिलीमीटर बारिश ,धारी में 75 मिलीमीटर, बेतालघाट में 84 मिलीमीटर, कालाढूंगी में 59 मिलीमीटर, रामनगर में 19 मिलीमीटर जबकि मुक्तेश्वर में 103 मिलीमीटर बरसात हुई है। वहीं जिले में 42 सड़कें बंद हैं। जिनमें आंतरिक मार्ग और राज्य मार्ग शामिल है। जेसीबी से इन सड़कों को खुलवाने का काम किया जा रहा है। वही नदियों में पानी डिस्चार्ज की बात करें तो गौला नदी में 17064 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। जबकि कोसी बैराज से 12983 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top