Uttarakhand News

उत्तराखंड: DGP अशोक कुमार ने इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड,पूरे डिपार्टमेंट में पहुंचा संदेश

Ad

द्वाराहाट: ट्रक से शराब की पेटियां गायब होने के मामले में आबकारी विभाग की शिकायत न लेेने वाले द्वाराहाट के इंस्पेक्टर को डीजीपी अशोक कुमार ने सस्पेंड करने के आदेश दे दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने पूरे मामले में एसटीएफ को जांच करने के आदेश दिए हैं। बता दें स्थानीय आबकारी अधिकारी ने द्वाराहाट इंस्पेक्टर को तहरीर दी थी लेकिन, इंस्पेक्टर ने कार्रवाई करना तो दूर तहरीर तक रिसीव नहीं की। जिसके बाद मामले में डीजीपी ने संज्ञान लिया और एसएसपी अल्मोड़ा के इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दे दिए। उन्होंने एसटीएफ की डीआईजी रिदिम अग्रवाल को निर्देश दिए हैं कि वे इस मामले में अपनी निगरानी में जांच शुरू करें।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:उत्तराखंड: युवक और नाबालिक किशोरी ने गंगनहर में लगाई छलांग, बहन को बचाने छोटी बहन भी कूदी

यह भी पढ़े:एसएससी सीएचएसएल की वैकेंसी डिटेल जारी,कुल 4276 भर्तियां, एक क्लिक में जानें

बता दें कि डीजीपी अशोक कुमार ने पदभार संभालते ही सख्त हिदायत दी थी कि हर सूरत में शिकायत रिसीव होनी चाहिए। उत्तराखंड पुलिस की प्राथमिकता हर व्यक्ति को इंसाफ दिलाने है। बावजूद इसके इस संबंध में जांच तो दूर तहरीर तक रिसीव नहीं की गई। डीजीपी अशोक कुमार ने डीजी कानून व्यवस्था रहते भी वर्ष 2019 में यह सर्कुलर जारी किया था। बावजूद इसके बहुत से पुलिसकर्मी इन आदेशों और सर्कुलर की अनदेखी कर रहे हैं। जिससे जनता में पुलिस से विश्वास कम होता जा रहा है।


इस मामले में आबकारी संयुक्त आयुक्त बीएस चौहान ने डीजीपी अशोक कुमार को शिकायत की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि टिहरी स्थित बोटलिंग प्लांट से एक ट्रक शराब की 450 पेटियां लेकर हल्द्वानी के लिए चला था। पांच दिसंबर को यह ट्रक अल्मोड़ा के द्वाराहाट स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने लावारिस खड़ा मिला। ट्रक से चालक और शराब की पेटियां गायब थीं।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड:संगम पर सेल्फी लेने पहुंचा सैलानी नदी में डूबा,दो दिन से नहीं मिली बॉडी

यह भी पढ़े:नगर निगम पार्षद के रिश्तेदार के बेडरूम में घुसे पांच आवारा सांड, एक डबल बेड पर चढ़ा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top