Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में DGP अशोक कुमार का बड़ा बयान,भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिसकर्मियों को वर्दी पहनने का हक नहीं

Ad

हल्द्वानी: बुधवार को उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार हल्द्वानी पहुंचे। हल्द्वानी कोतवाली मेंआयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में उन्होंने लोगों के सामने उत्तराखंड पुलिस का विजन रखा। इस मौके पर उनके सामने लोगों ने अपने विचार भी रखे। डीजीपी अशोक कुमार ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पुलिस जनता के लिए हर वक्त तैयार है। हमारी कोशिश है कि हर नागरिक को इंसाफ मिले और यही मेरी भी प्राथमिकता है। भ्रष्टाचार और आरोपियों से सांठगांठ के पर उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों को बिल्कुल बर्दास्त नहीं किया जाएगा। कोई पुलिसकर्मी ऐसा करता है तो उसे वर्दी पहनने का हक नहीं है। तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा डीजीपी अशोक कुमार ने महाकुंभ की तैयारियों को लेकर कहा कि उत्तराखंड की पुलिस पूरी तरह से तैयार है। लगभग 4000 पुलिसकर्मियों की अब तक कुंभ ड्यूटी प्रशिक्षण पूरा हो चुका है लिहाजा कोरोनावायरस की वैक्सीन के भविष्य की प्राथमिकताएं देखते हुए कुंभ का स्वरूप क्या होगा यह सरकार तय करेगी, लेकिन पुलिस पूरी तरह से कुंभ आयोजन के लिए तैयार है।

वहीं डीजीपी ने कहा कि राज्य में 90 फ़ीसदी लंबित केस का खुलासा किया गया है। साथ ही कानून व्यवस्था और फरियादियों के प्रति पुलिस के दायित्व को उनके द्वारा लगातार समझाया जा रहा है आम लोगों की सुरक्षा और सहूलियत के लिए पुलिस काम करें इसे उनके द्वारा स्पष्ट रूप से राज्य के सभी अधिकारियों को बताया गया है।  डीजीपी ने कहा कि पुलिस का ख़ौफ़ आम आदमी की बजाय अपराधी, माफिया और सफेदपोशों में भी होना चाहिए। इसके अलावा डीजीपी ने उन पुलिसकर्मियों को भी चेतावनी दे डाली जो फरियादी को नजरअंदाज करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई हर हाल में होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top