National News

500 और 2000 के नए नोट पर मौजूद है पीएम का भाषण, बात सोशल मीडिया में वायरल

Ad

नई दिल्ली; 2000 और 500 रुपए के नए नोट में पीएम मोदी के भाषण के वीडियो की बाते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। नए नोट को स्मार्टफोन से स्कैन करने पर आप पीएम का वो भाषण सुन सकते है जो उन्होंने कालेधन और भ्रष्टाचार को लेकर 8 नवंबर को रात 8 बजे दिया था।  इस दावे को लेकर नए नोटों की क्रॉस चेकिंग की गई तो ये बात बिल्कुल सच पाई गई। नए नोट को स्मार्टफोन में एक एप की मदद से स्कैन करने के बाद कालेधन और भ्रष्टाचार को लेकर पीएम मोदी के दिए गए भाषण को सुना जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

आप  500 और 2000 के नए नोट की जांच अपने स्मार्टफोन की एक एप के जरिए कर सकते हैं। आपकों स्मार्टफोन पर Modi Keynote नाम का एक एप डाउनलोड करना होगा। एप डाउनलोड करने के बाद एक क्लिक सीधे मोबाइल के कैमरे को चालू कर देती है। इसके बाद 2000 और 500 के नए नोट के ऊपर स्मार्टफोन का कैमरा लेकर जाएं। स्कैन करने के बाद आप पीएम मोदी के भाषण को सुन सकते हैं। कैमरे का एंगल सही होते ही पीएम के भाषण का वीडियो शुरू हो जाता है। हालांकि वीडियो नोट पर नहीं स्मार्टफोन पर नजर आता है, लेकिन इसके लिए स्मार्टफोन नए नोट के ठीक ऊपर या सामने होना चाहिए। आपको बता दें नोट से कैमरे को हटाते ही वीडियो खुद-ब-खुद बंद हो जाता है। गौरतलब है कि पुराने नोट पर यह वीडियो नहीं चलता है। ऐसा नए नोट में किसी बारकोड सिस्टम की वजह से संभव है, क्योंकि जब एक नोट की फोटो को कम्प्यूटर पर भी स्कैन किया गया तब भी भाषण का वीडियो शुरू हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top