Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: दुकान का किराया जमा नहीं किया तो लटक जाएगा ताला, 60 दुकानदारों को निगम का नोटिस

Ad

हल्द्वानी: नगर निगम ने अब ऐसे दुकानदारों पर लगाम कसनी शुरू कर दी है, जिन्होंने काफी समय से किराया नहीं दिया है। निगम ने 60 बड़े बकायेदारों दुकानदारों को नोटिस थमाया है। जिसमें निगम द्वारा 31 मार्च तक किराया जमा करने की बात कही गई है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो अप्रैल के पहले हफ्ते से इन दुकानों पर नगर निगम ताला लटका देगा।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि हल्द्वानी के 60 बड़े दुकानदारों पर करीब 20 से 25 लाख रुपए का बकाया है। मौजूदा वक्त में नगर निगम क्षेत्र में आने वाले 1183 दुकानदारों को हर साल किराया देना होता है। छोटे दुकानदार समय पर पैसे जमा कर देते हैं। लेकिन बड़े दुकानदार मनमानी करते हैं। अब इन 60 बड़े दुकानदारों में से हर एक से निगम को 50 से 60 हजार रुपए बकाया लेना है।

ऐसे में दुकानदारों को निगम द्वारा नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में अल्टीमेटम दिया है कि 31 मार्च तक बकाया जमा नहीं करने पर दुकानें ज़ब्त कर ली जाएंगी। जानकारी के मुताबिक कई दुकानदार ऐसे हैं जो कोरोना का बहाना देकर करीब दो-तीन साल से किराया जमा नहीं करवा रहे हैं। हो ना हो, लेकिन दुकानदारों की ऐसी मनमानी से निगम के राजस्व और विकास कार्यों पर भी खासा प्रभाव पड़ता है।

हल्द्वानी नगर निगम के नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय की मानें तो कई बड़े दुकानदारों ने लंबे समय से किराया जमा नहीं किया है। अब उन्हें अल्टीमेटम दिया गया है। अगर समय पर वह किराया जमा नहीं करते हैं तो दुकानों को जब्त कर लिया जाएगा। उधर कर अधीक्षक नगर निगम हल्द्वानी महेश पाठक ने जानकारी दी और बताया कि डिफॉल्टर दुकानदारों को बकाया राशि जमा करने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top