Viral

वीडियो : न्यूज़ शो के दौरान आपस में भिड़े पाकिस्तान के दो एंकर,दुनिया में उड़ा मजाक

Ad

नई दिल्ली: पाकिस्तान का रिपोर्टर चांद नवाब तो आपको याद ही होगा । यह पत्रकार अपने अंदाज के कारण सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ था । यह इतना वायरल हुआ की सलमान खान की फिल्म बजरंगी में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उनका किरदार निभाया । एक बार फिर सोशल मीडिया में पाकिस्तान का वीडियो वायरल हुआ है । एक लाइव न्यूज़ शो के दौरान दो एंकर आपस में भीड़ गए ।

ADVERTISEMENTS Ad

पाकिस्तान में एक लाइव न्यूज़ शो के दौरान दो एंकर आपस में भीड़ गए। दोनों एंकरों का झगड़ा इतना बढ़ गया कि महिला एंकर ने अपने साथी पुरुष एंकर को ‘जाहिल’ तक कह डाला। बता दें कि यह वीडियो कमलेश सिंह नाम के एक व्यक्ति ने ट्विटर पर शेयर किया है। यह वीडियो देखने में किसी पाकिस्तानी चैनल का मालूम होता है। इस वीडियो पर एक पाकिस्तानी वेबसाईट ‘dailypakistan.com’ का लिंक दिया हुआ है। साथ ही इस वीडियो पर डीपी वेब टीवी का लोगो भी लगा हुआ दिख रहा है।

करीब 30 सेकेंड के इस वीडियो में पुरुष एंकर कहता हुआ दिख रहा है कि, ‘मैं कैसे इसके साथ बुलेटिन करूं, यह तो कह रही है कि मुझसे बात ही ना करो।’ इसी बीच महिला एंकर बोलती है कि, ‘मैंने लहजे की बात कही थी।’ जिसके बाद पुरुष एंकर ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि, ‘भई आपका कोई अपना मसला चल रहा है तो उसको मेरे साथ डिसकस न करो यार।’ इसके बाद महिला पुरुष एंकर को तमीज से बात करने के लिए बोलती है।

जिसे सुनकर पुरुष एंकर कहता है- ‘तमीज से… मैंने कौन सी बदतमीती की है?’ जिसपर महिला एंकर कहती है- ‘किस टोन में बात कर रहे हो?’ पुरुष एंकर कहता है- ‘क्या बदतमीजी की है?’ महिला एंकर इसी बीच पुरुष एंकर को ‘जाहिल’ बोल देती है। पुरुष एंकर कहता है- ‘जाहिल…तो इसको कहो कि अपनी जबान कंट्रोल करे, ये ग्रैब हो रहा सारा? अजीब हैं इसके नखरे ही खत्म नहीं हो रहे भई।’ बता दें कि लोग इस वीडियो पर कई तरह के कमेंट कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top