National News

दर्दनाक हादसा, आंधी तूफान के चलते 8 साल की मासूम पर गिरा पेड़ हुई मौत

Ad

हल्द्वानी: उत्तर भारत में बुधवार को आंधी और बारिश ने लोगों को खूब परेशान किया। कई जगह पेड़ और होल्टिंग्स गिरने से लोग घायल हुए। उसके अलावा गाड़ियों के ऊपर भी पेड़ गिरे है। इस कारण से यातायात भी बाधित हुआ है।पश्चिम उत्तर प्रदेश (सहारनपुर के बिहारीगढ़ ) में आंधी के कारण एक बच्ची के ऊपर पेड़ गिर गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बालिका (वंशिका) पुत्री जयविंदर सिंह पाल के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी प्रकाश डेंटल टिप्स- रूट कैनाल उपचार से दूर होगा दांतों का अहसाय दर्द

घटना बुधवार शाम 4 बजे की है। खबर के मुताबिक बच्ची पेड़ के नीचे वंशिका (8 साल) बैठी हुई थी। उसी दौरान अचानक शुरू हई बारिश और तूफान से पेड़ बच्ची पर गिर गई। पेड़ गिरने से चारपाई पर बैठी वंशिका दब गई। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने उसे पेड़ के नीचे से निकाला और आनन-फानन मे निजी हॉस्पिचल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।​ बच्ची की मौत के बाद उसके घर पर कोहराम मच गया। माता-पिता को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि उनकी बेटी अब इस दुनिया में नहीं है। अचानक हो रही बारिश लोगों के लिए मुसीबत ही ला रही है। फसल से लेकर जान-माल के नुकसान होने की खबर सामने आ रही है। वहीं मौसम विभाग के मानें तो शुक्रवार तक इस तरह के मौसम के बनें रहने की संभावना है।

हल्द्वानी लाइव के पेज को लाइक करें

ADVERTISEMENTS Ad
To Top