Regional News

अल्मोड़ा:नशे में धुत्त युवती ने सरेआम उतारे कपड़े, होटल में काटा जमकर हंगामा

Ad

नशे में धुत्त युवती ने सरेआम उतारे कपड़े, होटल का शीशा तोड़ जमकर काटा हंगामा

अल्मोड़ा: वर्तमान दौर में युवाओं का रुझान नशे की ओर बढ़ता जा रहा है। युवा अपने शौक और स्टेंडेट के चक्कर में गलत राह पकड़ रहे है। इसमें केवल युवक ही शामिल नहीं है, बल्कि युवतियां भी नशा कर रही है। वहीं अल्मोड़ा निवासी एक युवती ने सरेआम सारे कपड़े उतार लिए और जमकर गाली गलौज करने लगी। यह हंगामा करीब पौने घंटे तक चला। इस दौरान युवती ने होटल का शीशा भी तोड़ डाला। इस हंगामे के बीच किसी ने पुलिस को फोन किया, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही यह लोग भाग खड़े हुए। पुलिस वीडियो फुटेज के जरिए इनकी ढूंढ-खोज में लगी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:शर्मनाक, कुमाऊं विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष हंसी भीख मांगने के लिए मजबूर

यह भी पढ़े:उत्तराखंड खबर: कमाल की मुहिम शुरू, बिना मास्क वालों को पेट्रोल नहीं

जानकारी के अनुसार बीती रात करीब पौने दस बजे अल्मोड़ा माल रोड में बार के सामने नशे में धुत्त कुछ युवक आपस में भिड़ने लगे। इनके साथ एक युवती भी थी। युवती ने अपने आप को किन्नर बताते हुए बीच बाजार में अपने कपड़े उतार दिए और अंग प्रदर्शन करते हुए अश्लील गालियां देने लगी। जब लोगों ने इसका विरोध किया, तो लड़की नग्न हालात में लोगों से ही भिड़ने लगी।

वहीं स्थानीय होटल व्यवसायी कमल गुप्ता ने बताया कि वह बीती रात रिसेप्शन में थे। इस दौरान कुछ लोग शराब के नशे में उनके होटल के आगे लड़ाई करने लगे और होटल का शीशा भी तोड़ दिया। बता दें कि हंगामा कर रही युवती ने खुद को किन्नर बताते हुए अपने सारे कपड़े उतार लिए और नग्न होकर गाली गालियां देने लगी। युवती ने इतना नशा किया हुआ था कि वह बीच बचाव को आने वाले लोगों के साथ भी मारपीट पर उतारू हो गई थी।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड के अस्पतालों ने छिपाया 89 कोरोना मरीजों की मौत का आंकड़ा

यह भी पढ़े:उत्तराखंड में शूटिंग के पलों को दुनिया के सामने लाए बॉलीवुड के अभिनेता शाहिद और मृणाल

ADVERTISEMENTS Ad
To Top