Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी बस स्टेशन के पास होटल के कमरे में मिला अल्मोड़ा निवासी व्यक्ति का शव

Ad

हल्द्वानी: शहर में एक आत्महत्या का मामला सामने आया है। होटल में रुके व्यक्ति का शव कमरे में मिला है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। मामला हल्द्वानी बस स्टेशन का है।

ADVERTISEMENTS Ad

कोतवाल हरेंद्र चौधरी से बताया कि कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रोडवेज स्टेशन के पास स्थित एक होटल में अल्मोड़ा निवासी 54 वर्षीय राधा कृष्ण जोशी पुत्र रमेश चंद्र जोशी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

मृतक राधा किशन जोशी अल्मोड़ा के मेहरा गांव का रहने वाला है जो मंगलवार शाम से हल्द्वानी के रोडवेज स्थित होटल में रह रहा था। बुधवार सुबह कमरा नहीं खोलने पर होटल स्टाफ ने पुलिस को जानकारी दी। मृतक राधा किशन जोशी जल संस्थान में कार्यरत बताया जा रहा है। प्रथम दृष्टया जहर खाने से मौत का अंदेशा लगाया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। इसके साथ ही शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top