National News

पति ने पत्नी को चलती ट्रेन से दिया धक्का, दो महीने पहले हुई थी शादी, जांच में जुटी पुलिस

Ad

मुंबई: लोकल ट्रेन में सफर कर रहे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को चलती ट्रेन से कथित रूप से धक्का दे दिया, जिससे चलते उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मामला चेम्बुर और गोवंडी रेलवे स्टेशन का है, जहां महिला को चलती ट्रेन से धक्का मार दिया। फिलहाल महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ प्रासंगिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आरोपी घटना के समय नशे में था या नहीं। उन्होंने बताया कि महिला की बेटी को उसके संबंधियों को सौंप दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में रिकॉर्ड छात्रों ने लिया प्रवेश, दूसरे नंबर पर हल्द्वानी

यह भी पढ़े:खुशख़बरी, उत्तराखंड में 150 एसआई और दो हज़ार क़ांस्टेबल की होगी भर्ती

रेलवे पुलिस के अधिकारीयों ने बताया कि ”31 साल का आरोपी पति और पीड़ित महिला दोनों ही मजदूर हैं और दोनों मानखुर्द क्षेत्र में रहते हैं। दो महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी। सोमवार के दिन वे दोनों मुंबई की लोकल ट्रेन से सफर कर रहे थे, दोनों के साथ महिला की 7 साल की बच्ची भी थी जो उसके पिछले पति से हुई थी। रेलवे पुलिस ने बताया कि जैसे ही महिला दरवाजे की ओर कुछ झुकी, उसके पति ने उसे जानबूझकर अपनी बाहों से छोड़ दिया। जिसके कारण वो महिला चलती ट्रेन से ट्रेक पर जा गिरी।

जैसे ही ट्रेन गोवंडी स्टेशन पर रुकी, साथ में यात्रा कर रही एक महिला, जिसने आरोपी पति को जानबूझकर महिला को धक्का मारते हुए देखा था, उसने रेलवे पुलिस को इस घटना के बारे में सूचित कर दिया। पुलिस ने तुरंत महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया और उसे घटना स्थल के पास ले गई जहां उसने महिला को धक्का दिया था.। वहां जाने पर पुलिस को महिला बेहोश और घायलावस्था में मिली। पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि महिला की बेटी को उसके संबंधियों को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़े:बागेश्वर में दंपति की दर्दनाक मौत,ऊपर गिरा मिट्टी का टीला, घर के लिए मिट्टी लेने गए थे

यह भी पढ़े:उत्तराखंड चुनाव से पहले कांग्रेस टीम में नाराजगी, हरीश रावत ने फिर किया Tweet

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top