National News

बड़ा हादसा:4 मंजिला इमारत गिरी, 12 लोगों की मौत, जिंदा निकाला गया मासूम

Ad

नई दिल्ली: मुंबई के डोंगरी इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक चार मंजिला इमारत गिर गई। इमारत के मलबे में 40 से 50 लोगों के फंसे होने की आशंका है। वहीं कहा जा रहा है कि इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल इस आंकड़े की पुष्टी नहीं हुई है। दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और राहत व बचाव कार्य चलाया जा रहा है। एनडीआरएफ के मुताबिक, संकरी गली होने के कारण बचाव कार्य में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वृहत मुंबई कारपोरेशन (बीएमसी) के मुताबिक, आज दोपहर 11 बजकर 48 मिनट पर डोंगरी के टांडेल गली में केसरबाई नाम की बिल्डिंग का आधा हिस्सा गिर गया। यह बिल्डिंग अब्दुल हमीद शाह दरगाह के पीछे है और काफी पुरानी है।

ADVERTISEMENTS Ad

महाराष्ट्र सरकार के आवास मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने कहा कि ‘केसरबाग’ में बिल्डिंग गिरने से 12 लोग की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि जहां हादसा हुआ है वहां पर संकीर्ण गली है। एक अधिकारी ने बताया है कि मलबे से शिशु को जीवित निकाला गया है। बेहद घनी आबादी और संकरी सड़कों वाले इलाके में स्थित इस इमारत में काफी लोग रह रहे थे। इसके मलबे में 40-50 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

दमकल विभाग, मुंबई पुलिस और निकाय अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं लेकिन संकरी सड़कों के कारण राहत एवं बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में जुटे हैं और मलबा हटाने में मदद कर रहे हैं। एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंच पा रही है, उसे 50 मीटर की दूरी पर खड़ा करना पड़ा।

<img
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top