Dehradun News

फ्री बिजली: उत्तराखंड आप नेता अजय कोठियाल ने भाजपा व कांग्रेस को दी खुली चुनौती

फ्री बिजली: उत्तराखंड आप नेता अजय कोठियाल ने भाजपा व कांग्रेस को दी खुली चुनौती
Ad

देहरादून: राज्य में नए दलों के आने से चुनावों के समीकरण भी बदले हैं। ये कहना मुश्किल है कि किस राजनितिक दल को नुकसान होगा और किसे फायदा होगा। मगर राजनीति का स्तर किस तरह का रहेगा, ये देखना दिलचस्प होगा। आम आदमी पार्टी भी उत्तराखंड में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

दिल्ली की सफलता के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तराखंड में भी चुनावी बिगुल बजा दिया है। प्रदेश में पार्टी का चेहरा बनकर उभरे रि. कर्नल अजय कोठियाल ने अब फ्री बिजली के मुद्दे पर भाजपा व कांग्रेस को घेरा है। अजय कोठियाल ने दोनों ही दलों को सार्वजिनक मंच पर खुली बहस की चुनौती दे डाली है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड के पवनदीप राजन बने इंडियन आइडल 12 के विजेता

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त पर वायरल हुआ हॉकी दिग्गज पी श्रीजेश का अंदाज,देशभक्ति गीत से करते हैं ऊर्जा का संचार

बता दें कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर हवा गर्म होने लगी है। दलों द्वारा बातें की जा रही हैं, वादे किए जा रहे हैं। भाजपा ने हाल ही में फ्री बिजली देने का राग छेड़ा तो उसमें कांग्रेस और आप भी कहां पीछे रहने वाली थी। 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा तो अरविंद केजरीवाल भी कर के गए थे।

लिहाजा उसके बाद से गहमा गहमी कुछ ज्यादा ही बढ़ गई। अब इसी मुद्दे पर आप के वरिष्ठ नेता कर्नल (सेनि.) अजय कोठियाल ने भाजपा व कांग्रेस को सार्वजनिक मंच पर बहस करने की चुनौती दी है। साथ ही कहा कि दोनों ही दल प्रदेश की जनता का हक मार रहे हैं और फ्री बिजली के नाम पर उन्हें गुमराह कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: उत्तराखंड राज्य में भी लागू होगा जनसंख्या नियंत्रण कानून

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी चोरगलिया: नाले में बह गई दरोगा की कार,गनीमत रही कि एन वक्त पर शीशा तोड़ दिया…

कर्नल (रि.) अजय कोठियाल ने कहा आम आदमी पार्टी के पास ही 300 यूनिट बिजली हर परिवार को देने का फॉर्मूला है। फ्री बिजली को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान से दोनों दलों में खलबली है। मुफ्त बिजली को लेकर दोनों दलों का स्टैंड साफ नहीं है।

भाजपा और कांग्रेस को फ्री बिजली के मुद्दे पर सार्वजनिक बहस की चुनौती देने वाले आप नेता कोठियाल ने कहा कि दोनों दल सार्वजनिक मंच पर आकर फ्री बिजली देने की योजना को जनता के सामने रखें। इसी बहस में आप अपना तरीका भी साझा करेगी। आप ने पूरी योजना बनाकर ही फ्री बिजली का एलान किया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड पुलिस को सलाम, इन जांबाजों को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड की अंकिता ध्यानी और अनु कुमार का वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया में चयन

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top