Dehradun News

उत्तराखंड में चल रही है इंग्लैंड में इतिहास रचने की तैयारी

इंग्लैंड दौरे के लिए तैयारी शुरू, उत्तराखंड के अभिमन्यु ईश्वरन ने खेलने पर कही बड़ी बात
Ad

देहरादून: प्रदेश के लिए क्रिकेट के मैदान से हाल ही में एक बहुत बड़ी खबर आई थी। दरअसल प्रदेशवासी अभिमन्यु ईश्वरन इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज के लिए जाने वाले भारतीय टीम में स्टैंड बाय खिलाड़ी के तौर पर चुने गए थे। अभिमन्यु ने इस मौके पर खुशी जताते हुए अपनी तैयारी पूरी होने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि यह वाकई एक बहुत बड़ा मौका है।

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून निवासी अभिमन्यु ईश्वरन बंगाल की तरफ से रणजी खेलते हैं। वे इंडिया ए टीम के सदस्य भी रह चुके हैं। इस बार उन्हें भारतीय टीम के रिजर्व्ड खिलाड़ियों में शामिल किया गया है। लिहाजा इस बार कोरोना महामारी के कारण टीम बड़े दल के साथ इंग्लैंड जाएगी जिस कारण रिजर्व खिलाड़ियों को अंतिम एकादश में शामिल होने का मौका मिल सकता है। हाल के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी कई रिजर्व खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिला था।

ईश्वरन ने इस बड़ी उपलब्धि को बहुत बड़ा मौका बताया। उन्होंने कहा कि अगर खेलने का मौका मिलता है तो विदेश में खेलने का अनुभव उनके काम आ सकता है। अभिमन्यु कहते हैं कि वे हर सिंगल गेम के लिए तैयार हैं और उच्च स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करना अपने आप में प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा स्टैंडबाय खिलाड़ी होने के बावजूद मैं मौके के लिए तैयार रहूंगा।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में अब Half मास्क पहनने वालों का कटेगा फुल चालान

यह भी पढ़ें: वीडियो कांफ्रेंस खत्म, सीएम रावत ने जिलाधिकारियों दी अहम जिम्मेदारी, पढ़ें

बकौल अभिमन्यु, “मुझे पता है कि इंग्लैंड का वातावरण बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण होता है लेकिन एक खिलाड़ी के तौर पर हमें इस चुनौती का आनंद लेना चाहिए। यह बस बल्लेबाजी करने और खुद पर भरोसा रखने की बात है।” आपको बता दें कि अभिमन्यु ईश्वरन ने 2018-19 रणजी ट्रॉफी में 6 मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 861 रन बनाए थे। साल 2018 में ही उन्हें देवधर ट्रॉफी के लिए इंडिया-ए टीम में जगह मिली।

ईश्वरन ने भारतीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान राहुल द्रविड़ से मिले मार्गदर्शन को बहुत अहम बताया। इंडिया ए में खेलने के दौरान अभिमन्यु ने राहुल द्रविड़ के साथ वक्त बिताया था। उनकी सराहना करते हुए अभिमन्यु ने कहा, “द्रविड़ ने मुझे कई चीजें सिखाई। सबसे अच्छा पार्ट था कि उन्होंने मुझे आत्मविश्वास दिया। द्रविड़ ने मुझसे विभिन्न वातावरण के लिए तैयार रहने के लिए कहा था।”

बता दें कि अभिमन्यु ने फर्स्ट क्लास मैचों में 46.96 की औसत से 4227 रन बनाए हैं। ईश्वरन ने 13 शतक और 17 अर्धशतक लगाए हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में ईश्वरन ने 49.18 की औसत से 2656 रन बनाए हैं. ईश्वरन का टी20 में भी 33.64 का औसत है। उत्तराखंड क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है कि राज्य का युवा भारतीय टीम में स्थान बनाने में कामयाब हुआ है। अब हर कोई चाहता है इस खिलाड़ी को भारतीय टीम में जगह मिले।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में एक बार फिर 8 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हुए

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड सरकार ने कोरोना की वजह से अनाथ हुए बच्चों के लिए की घोषणा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top