Nainital-Haldwani News

विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर ABM स्कूल के विद्यार्थियों की स्पेशल पाठशाला

Ad

हल्द्वानी:एबीएम स्कूल की हल्द्वानी व कोटाबाग शाखा के छोटे-छोटे बच्चों ने शनिवार को पृथ्वी दिवस मनाया और पौधरोपण किया। बच्चों ने अपने अभिभावकों से भी पौधे लगाने व उनकी देखभाल करने की अपील की। स्कूल के बच्चों ने स्कूल परिसर में पौधे लगाए। इस मौके पर स्कूल की डायरेक्टर दिवस शर्मा ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण आज की सबसे बड़ी समस्या है। पूरा विश्व ही बढ़ते प्रदूषण से चिंतित है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस समस्या का एकमात्र समाधान अधिक से अधिक पौधरोपण करना ही है। हम जितने अधिक पौधे लगाएंगे, उतना ही वातावरण शुद्ध होगा। सिर्फ पौधे लगाने से ही हमारा दायित्व पूरा नहीं होगा, पौधे लगाने के बाद उनकी ठीक प्रकार से देखभाल भी करनी होगी। बच्चों ने आम, अशोक, नीम, अमरूद आदि के पौधे लगाए। बच्चों ने पर्यावरण व धरती माता के गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

डायरेक्टर दिवस शर्मा ने कहा कि मौजूदा वक्त में युवा पीढ़ी ही पृथ्वी को सुरक्षित रखने का नारा पूरी दुनिया में दे रही है। हम स्कूल में उन्हें जो पढ़ाते हैं वो उसे फॉलो करते हैं और यही दिखाता है कि वो समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हैं। उन्होंने कहा कि बदलते वक्त के साथ अपने संसाधनों के लिए पृथ्वी पर अधिक दवाब डाला जा रहा है। हमे कोशिश करनी चाहिए है कि इस दवाब को कैसे कम करें? हमारे पूर्वजों ने हमे इसकी खूबसूरती दी और उसी को हमें आगें की पीढ़ी के लिए सुरक्षित रखना हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top