Uttarakhand News

अल्मोड़ा: कार कोसी नदी में गिरी, दो की मौत, सूचना के बाद भी ना पुलिस पहुंची ना एंबुलेंस

Ad

अल्मोड़ा: गुरुवार सुबह कोसी से ग्वालदम की ओर जा रही गाड़ी अनियंत्रित होकर कोसी नदी में जा गिरी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद प्रशासन की लापरवाही भी सामने आ रही है। रहागिरों द्वारा घटना की सूचना के बाद भी प्रशासन की ओर से घायलों को मदद नहीं दी।  सूचना देने के बाद भी डेढ घण्टे तक  घटना स्थल पर कोई पुलिस कर्मचारी नहीं पहुंचा। वहीं लोगों ने 108 को भी कॉल किया और वो भी वक्त रहते घटना स्थल पर नहीं पहुंची। घायलों को लेने के लिए हॉस्पिटल से घचना स्थल पर पहुंची खुशियों की सवारी को केवल चालक भरोसे भेजा गया। एंबुलेंश में ना तो ऑक्सिजन था ना ही कोई डॉक्टर। समय पर उपचार नही मिलने पर दोनों घायलों ने दम तोड़ दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या यूके 04 जे 7864 कोसी से ग्वालदम की ओर जा रही थी। इसी दौरान भक्तोला अल्मोड़ा कौसानी रोड़ के पास वाहन अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। घटमा का वक्त करीब 8 बजे बताया जा रहा है। फिलहाल मृतकों की पहचान सामने नहीं आ पाई है। राहगिरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी लेकिन कोई भी घटना स्थल पर नहीं पहुंचा। समय रहते इलाज ना मिलने के दोनों घायलों ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। हल्द्वानी से थराली जा रहा था वाहन। मृतकों की पहचान परमा और मोहिनूर के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top