Uttarakhand News

पहाड़ में फिर हादसा, सड़क पर पलटी गाड़ी, तीन लोग घायल

File Photo
Ad

देहरादून: प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार चकराता क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां पर बीती रात वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से 03 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा मध्यरात्रि हुआ है। जिसके बाद एसडीआरएफ ने लोगों का रेस्क्यू भी किया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन संख्या यूके 16 सीए 2267 को सड़क पर पलटा हुआ पाया। गाड़ी में 3 लोग सवार थे। जिनको कुछ चोट आई थी। टीम ने सभी घायलों का रेस्क्यू कर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। इस हादसे में 22 वर्षीय सर्वेश खन्ना, 63 वर्षीय मुशू, दोनों निवासी ग्राम मघोल त्यूणी, देहरादून अथवा 6 वर्षीय सोनिया निवासी त्यूणी, देहरादून घायल हुई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top