Breaking News

Breaking : यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा , एक की मौत कई घायल

Ad

नई दिल्ली: यमुना एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के आलोक भारती स्कूल के बच्चे ताज महल देखने के लिए आगरा आ रहे थे, ताज महल देखने आ रहे स्कूली बच्चों और स्टाफ से भरी बस टायर फटने से पलट गई। इस हादसे में एक स्कूल व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad

मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव काम में स्थानीय लोगों की मदद की और घायल बच्चों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में एडमि‍ट कराया गया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने घायल बच्चों के इलाज के लिए हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं।
एएसपी श्लोक कुमार ने मीडिया को बताया ”घायलों का इलाज चल रहा है। अभी एक की मौत की पुष्टि‍ हुई है।”

ताजा जानकारी के अनुसार बस में 45 बच्चे सवार थे ,जिनमे से 2 गंभीर रूप से घायल हैं

image source:dainik bhaskar.com

ADVERTISEMENTS Ad
To Top