Dehradun News

मसूरी जा रही रोडवेज बस खाई में गिरी, 39 यात्रियों के सवार होने की खबर सामने आई

Ad

देहरादून: राजधानी से मसूरी जा रही रोडवेज बस खाई में गिर गई। बस में करीब 39 यात्री सवार थे। यह हादसा आईटीबीपी एकेडमी के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि बस के ब्रेक फेल होने की वजह से हादसा हुआ। बस अनियंत्रित होकर पैराफीट को तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। बस हादसे के बाद यात्रियों की चीख पुकार मच गई। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

हादसे की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौक पर रेस्क्यू के लिए रवाना हुई। घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाने के लिए 108 को बुलाया गया। ड्राइवर सहित कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। नायब तहसीलदार भोपाल सिंह चौहान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बस में 39 लोग सवार थे, जिनमें से 15 लोगों को हल्की चोट आईं हैं जबकि, कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। घायल यात्रियों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बारिश के चलते रेस्क्यू करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top