National News

नवागांव के पास बस ने मारी टक्कर, स्कूल से घर जा रहे तीन छात्रों की मौत

Ad

दुर्ग: नवागांव गांव मॉल के पास एक दुखद हादसा हुआ है। एक बस ने बाइक को टक्कर मार दी है। इस हादसे में परीक्षा देकर स्कूल से घर जा रहे 12वीं कक्षा के तीन छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इनमें से दो छात्रों की मौत मौके पर ही हो गई थी। जबकि एक छात्र ने अस्पताल ले जाने के बाद दम तोड़ दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

धमधा थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने जानकारी दी और बताया कि धमधा के समीप नवागांव गांव मॉल के पास बस ने मोटर साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक पर तीन 12वीं के छात्र बैठे थे जो तिमाही की परीक्षा देकर आ रहे थे। टक्कर के बाद सड़क किनारे पेड़ से बाइक जा टकराई। कोमल साहू और चंद्रशेखर साहू की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दीपक साहू की इलाज के दौरान मौत हो गई।

बता दें कि तीनों शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल से तिमाही परीक्षा देने के बाद अपने गांव देवरी जा रहे थे। इस दौरान यात्री बस चालक द्वारा तेज और लापरवाही से बस चलाने के कारण हादसा हो गया। धमधा पुलिस ने आरोपी बस चालक को गिरफ्तार करके बस को जब्त कर लिया गया है। दुर्ग के एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि, इस सड़क हादसे में 3 छात्रों की मौत हो गई है। बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और बस को भी जब्त किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top