Haridwar News

OTT के बाद बड़े पर्दे पर उत्तराखंड के उभरते सितारे की एंट्री, रिलीज हुई नई फिल्म

Ad

देहरादून: पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म के जरिये बड़े बड़े लोगों के साथ काम करने वाले देहरादून के शादाब सलमानी ने अब बड़े पर्दे तक का सफर भी पूरा कर लिया है। बोनी कपूर के निर्देशन वाली जाह्नवी कपूर व सन्नी कौशल की फिल्म ‘मिली’ से शादाब बड़े पर्दे पर भी नजर आए हैं। जो पूरे प्रदेश के लिए अच्छी खबर है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि इस फिल्म में मनोज पाहवा ने भी बतौर एक्टर काम किया है। एक और खास बात यह है कि फिल्म की शूटिंग देहरादून, ऋषिकेश व मसूरी में हुई है। फिल्म की शूटिंग में लाइन प्रोड्यूसर मयंक तिवारी के निर्देश में द इंप्रेशन ग्रुप ने अहम रोल निभाया है। मयंक तिवारी उत्तराखंड से आते हैं और अब बॉलीवुड में एक जाना पहचाना नाम बनते जा रहे हैं।

इसी ग्रुप से जुड़े एक्टर शादाब सलमानी अब मिली फिल्म में नजर आए हैं। बता दें कि वह तापसी पन्नू की फिल्म हसीन दिलरूबा, अक्षय कुमार की कठपुतली सहित कई बालीवुड फिल्मों और टीवी सीरियल में पहले भी दिखाई दिए हैं। मगर बड़े पर्दे पर आने का यह मौका पहला है। उन्होंने अपनी मेहनत से ना केवल हरिद्वार बल्कि पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top