Nainital-Haldwani News

मुखानी के बाद रामपुर रोड में कार्रवाई,दुकान के बाहर सामान रखने वालों के खिलाफ एक्शन

Ad

हल्द्वानी: शहर में प्रशासन ने एक बार फिर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने रामपुर रोड के सिंधी चौराहे से लेकर स्टैंडर्ड स्वीट हाउस तक सड़क के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा कि रामपुर रोड में कई दुकानदार है, जिन्होंने अपनी दुकान के बाहर स्टाल लगाकर अतिक्रमण किया है। इस वजह से यातायात में काफी दिक्कत आती है। अब प्रशासन ने ऐसे कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई की और कई प्रतिष्ठानों के स्टॉल जो सड़क के किनारे लगाए गए थे, उन्हें कब्जे में लिया गया। इसके अलावा कुछ दुकानों के बाहर काफी गंदगी भी थी और स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा उनका चालान किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा कि शहर में किसी तरीके का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब अतिक्रमण को चिन्हित कर उन्हें हटाने का कार्य किया जाएगा।

बता दें कि इससे पहले मुखानी क्षेत्र में भी प्रशासन टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी। इसके अलावा गलत जगह पर पार्किंग करने वालों को भी हिदायत दी गई थी। हल्द्वानी शहर में जाम की समस्या आमूमन बनी रहती है जिसका मुख्य कारण अतिक्रमण है। इसके अलावा लोग कई बार मुख्य मार्ग पर ही वाहन भी खड़ा ही कर देते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top