Dehradun News

देवभूमि के अजय चौहान का स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में चयन, पूरे देश में मिली 12वीं रैंक

Ad

देहरादून: खेलकूद के क्षेत्र में राज्य के युवा लगातार ऊंची ऊंची छलांग लगा रहे हैं। राज्य का नाम रोशन करने का सिलसिला लगातार जारी है। इस बार जौनसार बावर क्षेत्र के रहने वाले अजय चौहान ने उत्तराखंड को गर्व के पल दिए हैं। अजय चौहान का चयन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के लिए हो गया है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दे कि ग्राम बाढ़ौ, जौनसार बावर के निवासी अजय चौहान ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। उन्हें स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के लिए हुई राष्ट्रीय स्तर की चयन प्रक्रिया में 12वां स्थान मिला है। गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में करीब 239 युवाओं का चयन हुआ है। अजय चौहान ने राष्ट्रीय स्तर पर कोच बनने की दिशा में यह बड़ा मुकाम हासिल किया है।

नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट आफ स्पोर्ट्स पटियाला से कोचिंग कोर्स पूरा करने के बाद अजय चौहान अपने क्षेत्र के पहले एनआईएस कोच बनेंगे। बता दें कि वह हिमालय में स्पोर्ट्स अकैडमी व देवभूमि कबड्डी अकेडमी में कोच रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में जिम्मेदारी निभाई थी। एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय से बीपीएड कर रहे हैं। अजय चौहान ने अपने चयन का श्रेय आपने कोच व गुरुओं को दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top