Bollywood

बॉलीवुड ‘खिलाड़ी’ पहन रहे सतरंगी पगड़ी!

Ad

 

 

अक्षय ये पगड़ी पिछले डेढ़ महीने से पहन रहे हैं. दरअसल, अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘केसरी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. उन्होंने मुंबई में फिल्म ‘नानक शाह फकीर’ के ट्रेलर लॉन्च में आये.

ADVERTISEMENTS Ad

‘सिंह इज किंग’ और ‘सिंह इज ब्लिंग’ में नजर आने के बाद अक्षय एक बार फिर ‘केसरी’ में पगड़ी पहनकर कर धमाल मचाने को तैयार हैं. पिछली फिल्मों में अक्षय का यह अंदाज दर्शकों को खूब पंसद आया था.

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे अक्षय ने कहा कि वह पिछले डेढ़ महीने से ‘केसरी’ की शूटिंग कर रहे हैं और हर समय अपने सिर पर ताज (पगड़ी) पहने रहता हूं और इससे गर्व महसूस होता है.

इससे पहले अक्षय ने अपनी फिल्म ‘पैडमैन’ विवादास्पद फिल्म ‘पद्मावत’ के चलते टाल दी थी और अब वह ‘नानक शाह फकीर’ के सपोर्ट में उतर आए हैं.

फिल्म ‘नानक शाह फकीर’ पहले सिख गुरु, गुरु नानक देव के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित है.

इसका निर्माण हरिंदर एस. सिक्का द्वारा एम/एस गुरबानी मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रही हैं.

अक्षय की ‘एयरलिफ्ट’ हो या ‘राउठी राठौर’ या ‘टॉयलेट-एक प्रेम कथा’, या फिर ‘पैडमैन’ दर्शकों के बीच उनकी फिल्म देखने की बेताबी बढ़ी रहती है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top