Uttarakhand News

उत्तराखंड मांग रहा है बेटी अंकिता के लिए इंसाफ,मुख्यमंत्री ने 13 जिलों में जारी किए निर्देश

Ad

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्या ( ankita bhandari murder case) मामले ने पूरे उत्तराखंड को सकते में डाल दिया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पूरा देवभूमि कर रहा है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ( cm pushkar singh dhami) ने SIT जांच के आदेश दे दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने आरोपी पुल्लित आर्य ( pulit arya) के रिजॉर्ट पर भी एक्शन लिया और रात को बिल्डिंग पर जेसीबी चला दी।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके साथ ही सीएम धामी ने उत्तराखंड के समस्त रिज़ार्ट की जाँच करने के निर्देश ज़िलाधिकारियों को दिए हैं।साथ ही साथ जो रिज़ार्ट अवैध ( resorts in uttarakhand) बने हैं या अवैधानिक रूप से संचालित हैं उनके विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।प्रदेश भर में स्थित होटल/रिज़ार्ट/गेस्ट हाउस आदि में कार्य करने वाले कर्मचारियों से भी उनकी स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की जाए।शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top