Uttarakhand News

बॉलीवुड में धमाल मचाने को तैयार है अल्मोड़ा का बेटा आशीष बिष्ट

Ad

आशीष की फिल्म के एक गाने का  ट्रेलर लॉच हो गया है और वो अपनी फिल्म के खासा उत्साहित है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने आवाज दी है। हल्द्वानीलाइव से फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा से दिल्ली और फिर मुंबई तक का सफर मुश्किलों से भरा था लेकिन उन्हें अपने आप पर भरोसा था और अपना लक्ष्य हासिल करना था। बता दे कि आशीष पिछले 6 साल से मॉडलिंग कर रहे है और कई बड़े बैनर के तले टीवी विज्ञापन भी कर चुके है।  आशीष के पिता राम सिंह बिष्ट बैंक में कार्यकृत है वहीं माता सरस्वती बिष्ट हाउसवाइफ है। आशीष ने अपनी पढ़ाई दिल्ली से ही की है। वो बताते है दिल्ली रहने के बाद भी अल्मोडा से उनका नाता बना रहा। वो अक्सर अपने गांव दादा,दादी और रिश्तेदारों से मिलने आते है। आशीष ने बताया कि उन्हें अल्मोड़ा की बाल मिठाई खासा पसंद है।  आषीश ने अपनी कामयाबी का श्रैय माता-पिता को दिया। उनके अनुसार मम्मी-पापा ने मेरे बुरे वक्त पर मोटिवेट किया और तभी आज में अपनी मंजिल पर पहुंच पाया। जब आशीष से हमने अल्मोड़ा को भूलने की बात पूछी तो उन्होंने बड़ा ही रोचक जवाब दिया। वो बोलते है कि ना ही मै अल्मोड़ा की हवा को भूला हूं ना ही वहां के अचार को और ना ही मडुवे के आटे को। आशीष ने सभी उत्तराखण्ड के लोगों से उनकी फिल्म शब देखने का आग्रह किया है जो 30 जून को आएगी। वो बोलते है कि मैं अपने आप को लक्की मानता हूं कि मै उत्तराखण्ड देवभूमि का हूं। उन्होंने कहा कि मुझे आगे जो भी काम मिलेगा मै उसे पूरे लगन से करने की कोशिश करूंगा। आशीष की इस कामयाबी से उनके गांव अल्मोडा में खुशी का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad

 

आशीष का YOUTUBE अकाउंट

https://www.youtube.com/user/TheAshishbisht

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Pages: 1 2

To Top