Uttarakhand News

बॉलीवुड में धमाल मचाने को तैयार है अल्मोड़ा का बेटा आशीष बिष्ट

Ad

 

हल्द्वानी: कामयाबी और मंजिल का एक ही रास्ता होता है और वो मेहनत। उत्तराखण्ड के कई युवा खेल से लेकर बड़े परदे पर परिश्रम से अपनी पहचान बना चुके है। चेतना पांडे ,उर्वशी रौतेला, दिशा पाटनी ,नेहा सोलंकी  जैसे कलाकर देवभूमि से निकले और मुबंई की माहानगरी में अपनी पहचान बनाई। उस लिस्ट में अल्मोड़ा बिजवाड़ के रहने वाले आशीष बिष्ट का नाम भी जुड़ गया है। आशीष बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने को तैयार है। आशीष बिष्ट एंटीक्लॉक फिल्म, डब्लूएसजी पीक्टर्स और सूर्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म “शब” में दिखाई देंगे। ये फिल्म डायरेक्टर ओनिर और प्रोड्यूस संजय सूरी  द्वारा की जा रही है। शब एक रोमांटिक फिल्म है जो 30 जून को बड़े परदे पर आएगी। आशीष के अलावा इस फिल्म में स्टार रवीन टंडन, अर्पिता चटर्जी , सिमोन फ्रेने और  अरीज़ गांड्डी भी है।

ADVERTISEMENTS Ad

गाने का ट्रेलर देखने के लिए दूसरी स्लाइड पर जाए

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Pages: 1 2

To Top