Sports News

अंडर-25 कुमाऊं मंडल ट्रायल में छाए अल्मोड़ा निवासी सागर रावत, तीन मैच में जड़े दो शतक

Ad

हल्द्वानी: बीते दिनों हल्द्वानी में कुमाऊं मंडल के जिलों के बीच अंडर 25 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले खेले गए थे। कुमाऊं मंडल से नैनीताल ए और बी, अल्मोड़ा नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करने में कामयाब रही। वही प्रेसिडेंट इलेवन ने भी कुमाऊं मंडल के जिलों के साथ ही अपने लीग मुकाबले खेले थे और वह भी नॉकआउट में पहुंची है। बता दे कि सीके नायडू ट्रॉफी के चयन हेतु सीएयू टूर्नामेंट का आयोजन करा रहा है। क्वार्टर फाइनल में देहरादून ए और बी, हरिद्वार, देहरादून और पौड़ी ने जगह बनाई है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी में खेले गए लीग मुकाबलों में अल्मोड़ा के सागर रावत ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा बल्लेबाज सागर रावत ने 3 मुकाबलों में 2 शतक के साथ 269 रन बनाए। सागर रावत की बल्लेबाजी ने एक बार फिर दिखाया कि पर्वतीय जिले भी प्रतिभा से भरे हैं। अगर इन खिलाड़ियों को सही मार्गदर्शन मिल जाए तो वह लंबा रास्ता तय कर सकते हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ने घरेलू क्रिकेट को लेकर बड़ा फैसला किया है। बीसीसीआइ इस साल अंडर-23 की जगह अंडर-25 टूर्नामेंट का आयोजन कराएगा जिससे उन क्रिकेटरों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा जो कोरोना वायरस के कारण पिछले साल घरेलू क्रिकेट खेले बिना ही ओवर एज हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top