Uttarakhand News

अल्मोड़ा: गर्भवती पत्नी को अवैध संबंधों के शक में पति ने मौत के घाट उतारा

Ad

अल्मोड़ा: शक किसी भी रिश्ते को खराब कर सकता है। शक के कारण कई बर्बाद भी हुई है। एक पवित्र रिश्ते के नाम पर शक कलंक जैसा ही है। ऐसा ही मामला सल्ट का है जहां पति ने पत्नी के अवैध संबंध होने के शक में उसकी हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम तक पहुंचाने के लिए आरोपी ने दो दोस्तों की मदद की थी।

ADVERTISEMENTS Ad

आरोपी का नाम नवाब अली है और वह मुरादाबाद का रहने वाला है। वह एक साल पहले सल्ट आया था। उसके बाद वह अपनी पत्नी रोशनी को भी सल्ट ले आया था। पुलिस ने बताया कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था। नवाब को अपनी पत्नीू पर शक था। वह उसे घुमाने के नाम पर कालेगांव के जंगल ले गया। वहां उसने और उसके दो साथियों ने रोशनी को मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद उसने पत्नी के शव को गधेरे में गिरा दिया और अपना मुरादाबाद पहुंच गया।

मामला तक समाने आया तक नवाब के ससुर ने अपनी बेटी रोशनी को उसके साथ नहीं देखा। उसे अनहोनी का शक हुआ तो वह पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस ने नवाब से पूछताछ की तो उसने पूरा सच उगल दिया। उसने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ शारीरिक संबंध है। मुरादाबाद पुलिस बयान के बाद आरोपी को सल्ट लेकर आई और महिला का शव बरामद किया। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला गर्भवती थी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top